Loading...
SSP Founder
हमारे बारे में

Samst Samaj Party

समस्त समाज पार्टी का मानना है कि एक मजबूत और आगे बढ़ने वाले देश का निर्माण तभी हो सकता है जब हर नागरिक—चाहे वह किसी भी जाति, वर्ग या धर्म का हो—को तरक्की करने के समान अवसर मिलें।

हमारा सपना एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहाँ न्याय, सम्मान और तरक्की किसी खास वर्ग के लिए नहीं, बल्कि हर भारतीय का अधिकार हो।

हम ईमानदारी से काम करने वाली सरकार, सामाजिक समानता, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, अच्छी शिक्षा, मुफ्त इलाज और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

समस्त समाज पार्टी का स्थापना दिवस, 12 मार्च 2024 है।

अशोक कटारिया पार्टी के माननीय संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिनका जन्म 19 अप्रैल 1980 को पानीपत (हरियाणा) में हुआ था। वे समाज सेवा के लिए समर्पित नेता हैं जो धर्म और जाति से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे में विश्वास रखते हैं।

उनका मानना है कि अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है, इसलिए वे सभी के लिए मुफ्त शिक्षा और इलाज की वकालत करते हैं। उनका लक्ष्य देश को प्रगति और एकता की ओर ले जाना है।